Crime

फर्जी तरीके से 17 लाख ट्रांसफर कराने वाला गिरफ्तार

रामनगर,वाराणसी। रामनगर स्थित भीटी में जमीन दिलाने के नाम पर दूसरे व्यक्ति की जमीन दिखाकर 17 लाख रुपये लेने वाले अभियुक्त को रामनगर पुलिस ने बाईपास पुल के समीप से गिरफ्तार किया।

जानकारी के अनुसार भीटी बजरंग नगर कॉलोनी निवासी संजय सिंह ने वर्ष 2021 में मूल रूप से बिहार निवासी वीरेंद्र कुमार सिंह को भीटी क्षेत्र में एक जमीन दिखायी थी जिसके लिए संजय ने जमीन के फर्जी दस्तावेज तैयार करने के साथ ही चकिया के एक बैंक में दूसरे की फोटो व आधार लगा अपने साइन का एक खाता खोल लिया था। संजय ने वीरेंद्र कुमार से जमीन के बदले 17 लाख रुपये एडवान्स ले लिया।

बाद में वीरेंद्र कुमार जमीन पर बाउंड्री वॉल बनाने गए तो जमीन लखनऊ निवासी किसी सुमित कुमार की निकली। रुपये मांगने पर संजय ने महज 30 हजार रुपये लौटाए और घर छोड़कर गायब हो गया। पुलिस मामले में वीरेंद्र कुमार की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर संजय की तलाश में लग गयी। सोमवार को भीटी चौकी इंचार्ज स्वतंत्र कुमार यादव ने मुखबिर की सूचना पर संजय को बाईपास स्थित एक दुकान से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। संजय के ऊपर रामनगर थाने में पूर्व से ही एन डी पी एस एक्ट में कई मुकदमे दर्ज है।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button