
सेना का चीता हेलीकॉप्टर अरुणाचल प्रदेश में दुर्घटनाग्रस्त, दोनों पायलटों की मौत
नयी दिल्ली : सेना का एक चीता हेलीकॉप्टर गुरुवार को अरुणाचल प्रदेश के बोमडिला क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें दुर्भाग्य से दोनों पायलटों की मौत हो गयी।सेना के प्रवक्ता ने बताया कि चीता हेलीकॉप्टर ने सुबह अरुणाचल प्रदेश के बोमडिला से उड़ान भरी थी और नौ बज कर 15 मिनट पर हेलीकॉप्टर का संपर्क हवाई नियंत्रण कक्ष से टूट गया।
इसके बाद सेना , सशस्त्र सीमा बल, और भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल की टीमों को तलाशी अभियान में लगाया गया। हेलिकॉप्टर का मलबा मांडला के पूर्व में बंगलाजाप गांव के निकट मिला।प्रवक्ता ने बताया कि वह खेद के साथ यह जानकारी दे रहे हैं कि हेलिकॉप्टर के पायलट तथा सह पायलट की इस दुर्घटना में मौत हो गयी है। उन्होंने कहा कि दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दे दिये गये हैं।(वार्ता)
भारतीय सेना का चीता हेलीकॉप्टर आज अरुणाचल प्रदेश के मंडला पहाड़ी इलाके के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। हादसे में विमान में सवार दोनों पायलटों की मृत्यु हो गई है: आर्मी ऑफिसियल्स pic.twitter.com/3D1moJBziZ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 16, 2023
एक ऑपरेशनल सॉर्टी पर उड़ रहे चीता हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से एक पायलट और सह-पायलट की मृत्यु हो गई। मंडला के पूर्व में बंगलाजाप गांव के पास विमान का मलबा मिला। कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दिए जा रहे हैं: PRO डिफेंस गुवाहाटी, अरुणाचल प्रदेश pic.twitter.com/t1IserBoBH
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 16, 2023