UP Live

आदिवासी समाज का चतुर्दिक विकास ही मेरा लक्ष्य-श्रवण सिंह

एससी एसटी आयोग के सदस्य की हुई जोरदार स्वागत

दुद्धी, सोनभद्र- एससी एसटी आयोग के सदस्य श्रवण कुमार सिंह गोंड़ के दुद्धी प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत किया गया । स्वागत समारोह को सम्बोधित करते हुए,वक्ताओं ने कहा कि श्री गोंड़ को सरकार द्वारा आदिवासी समाज की एक बड़ी जिम्मेदारी देकर,क्षेत्र का मान बढ़ाया गया है।

एससी एसटी आयोग के नवनियुक्त सदस्य श्री गोंड़ ने कहा कि सरकार द्वारा आदिवासी समाज को सम्मान देकर मेरे जैसे एक साधारण व्यक्ति को आयोग का सदस्य बनाया गया है। जिससे आदिवासी समाज गौरवान्वित है।सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के तर्ज पर सर्व समाज के लोगो का ध्यान रखते हुए आदिवासी समाज का ध्यान रखूँगा और चतुर्दिक विकास करूँगा। चाहे वह शैक्षिक, आर्थिक, राजनैतिक व सामाजिक क्षेत्र हो।

उन्होंने बताया कि आयोग एक तरह से न्यायालय की तरह काम करती है। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लोगो की समस्याओं का समाधान आयोग द्वारा प्राथमिकता के साथ किया जाता है ।इस मौके पर भाजपा नेता डीसीएफ चेयरमैन सुरेन्द्र अग्रहरि, संजू तिवारी, मनीष जायसवाल, सूरजदेव सेठ, दिलीप पाण्डेय, ओमप्रकाश मिश्रा, राफे खान, राकेश गुप्ता, संजय गुप्ता, दिलीप गुप्ता, कुमार कुन्दन, भोलू जायसवाल, अरुण साहनी, देवकुमार गुप्ता, प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मनोज सिंह बबलू और संचालन मोनू सिंह ने किया।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button