
सिसवा विधानसभा से निर्दल प्रत्याशी के रूप मे अजय श्रीवास्तव ने किया नामांकन दाखिल
महराजगंज। सिसवा विधानसभा से निर्दल प्रत्याशी के रूप में अजय कुमार श्रीवास्तव ने आज कलेक्टर परिसर के सभागार में नामांकन पत्र की याद आखिर हम आपको बता दें लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता के रूप में विधानसभा सभा के क्षेत्र में पार्टी का प्रचार प्रसार करते रहे लेकिन भारतीय जनता पार्टी चेक टिकट ना मिलने के कारण निर्दल प्रत्याशी के रूप में आज नामांकन पत्र दाखिल किया।

वही विधानसभा चुनाव 2022 में आज महाराजगंज जिले में सदर विधानसभा विधायक जय मंगल कनौजिया,पनियारा विधानसभा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, सिसवा विधायक प्रेम सागर पटेल,नौतनवां विधानसभा से विधायक अमनमणि त्रिपाठी और उनके विपक्षी कौशल किशोर सिंह उर्फ मुन्ना सिंह ने आज अपना नामांकन दाखिल किया है। वही जिला मुख्यालय पर आज प्रशासन चुस्त-दुरुस्त व्यवस्था के बीच जिले के चर्चित विधायकों ने पर्चा दाखिल किया है। इसके अलावा जिले की फरेंदा सीट से बसपा प्रत्याशी ईशु चौरसिया,आप से राजकुमार पटेल और सिसवां से निर्दल प्रत्याशी के रूप में अजय कुमार श्रीवास्तव सहित कई निर्दल प्रत्याशियों ने भी पर्चा दाखिल किया है।



