Varanasi

पीएम के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पड़ी की शिकायत अधिवक्ता ने कराई दर्ज

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ बड़ागांव के बलुआ ग्राम निवासी छोटक हाशमी ने सोशल मीडिया पर एक फोटो पोस्ट करते हुए आपत्तिजनक टिप्पणी की। जिसको लेकर आरएसएस से जुड़े वरिष्ठ अधिवक्ता शशांक शेखर त्रिपाठी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री और भारत के छवि धूमिल करने के लिए सोशल मीडिया ग्रुप पर छोटक हाशमी ने अपने मोबाइल नंबर से कूट रचित फोटो डालकर लोगों को भड़काने का कृत्य किया। सामाजिक सद्भावना को ध्वस्त कर षड्यंत्र करने वालों इसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button