UP Live

घूस मांगने वाले कर्मियों को सजा देगा प्रशासन

जौनपुर। सरकारी योजना के तहत रजिस्टर्ड स्ट्रीट वेंडर्स (ठेला दुकानदारों) को ऋण देने में अनैतिक पैसों की मांग करने की शिकायत मिलने पर संबंधित कर्मियों के खिलाफ प्रशासन कठोर कार्रवाई करेगा। यह बात जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह द्वारा मुख्य राजस्व अधिकारी, एलडीएम तथा नगरपालिका एवं नगर परिषद के समस्त अधिशासी अधिकारीयों के साथ बैठक के दौरान कही गई।
स्ट्रीट वेंडरों को दिए जाने वाले ऋण के संबंध में कलेक्ट्रेट कक्ष में सम्पन्न हुई इस बैठक में अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी ने एलडीएम को निर्देशित किया कि जो भी रजिस्टर्ड स्ट्रीट वेंडर ऋण के लिए बैंक आते हैं, उन्हें ऋण देने में किसी भी प्रकार की समस्या न हो। उन्होंने समस्त अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिया कि स्ट्रीट वेंडरों का पंजीकरण कर उन्हें प्रमाण पत्र दिया जाए, जिससे उन्हें आसानी से ऋण मिल सके। जिलाधिकारी ने सख्त हिदायत देते हुए कहा कि स्ट्रीट वेंडरों को ऋण देने में अनैतिक पैसों की मांग न की जाए अन्यथा संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button