CrimeEntertainment

शूटिंग के दौरान शरारती तत्वों के पथराव से अभिनेत्री मणि भट्टाचार्य घायल

जौनपुर । विप्रांजल फिल्म क्रियेशन के बैनर तले बन रही भोजपुरी फ़िल्म “मेरा भारत महान “की शूटिंग के दौरान शरारती तत्वों द्वारा पथराव किये जाने से शूटिंग कर रही अभिनेत्री मणि भट्टाचार्य गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के कारण शूटिंग बीच में रोकनी पड़ी। हादसे से डरी सहमी अभिनेत्री ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि यूपी में फ़िल्म इंडस्ट्री बनाई जा रही है लेकिन उसके पहले कलाकरों की सुरक्षा का इंतजाम भी सरकार को करना चाहिए। संयोग अच्छा था कि पत्थर सिर में लगा अगर आंख में लगता तो फिर उनका पूरा कैरियर ही बरबाद हो जाता।

घायल अभिनेत्री ने कहा कि जिस तरह से यह घटना हुई उसके बाद वो दुबारा जौनपुर में शूटिंग के लिए आने से पहले जरूर सोचेंगी। गौरतलब है कि मणि भट्टाचार्य बंगाली कलाकार है और भोजपुरी इंडस्ट्री में कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। इस समय वह विप्रांजल प्रोडक्शन के तहत भोजपुरी फ़िल्म “मेरा भारत महान” में मुख्य नायिका की सहेली का किरदार निभा रही हैं। फ़िल्म में सुपर स्टार रवि किशन और पवन सिंह बतौर नायक हैं तो अंजना सिंह और गरिमा परिहार नायिका हैं। फ़िल्म के निर्माता सत्यजीत राय व विपुल राय हैं, जो जौनपुर के रहने वाले हैं । फ़िल्म की शूटिंग पिछले दो हफ़्तों से जौनपुर में चल रही हैं। शुक्रवार को फ़िल्म की शूटिंग जौनपुर स्टेशन के पास हो रही थी तभी अराजकतत्वों द्वारा पथराव कर दिया गया जिससे मणि भट्टाचार्य का सिर फट गया और वो घायल हो गई।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button