Crime

अवैध मदिरा के खिलाफ संयुक्त टीम के द्वारा की गई कार्रवाई

गोरखपुर। अवैध शराब के निर्माण बिक्री परिवहन भंडारण के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष परिवर्तन अभियान के अंतर्गत आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के आदेश के अनुपालन में संयुक्त टीम के द्वारा थाना राजघाट के अमूर तानी में दबिस दी गई। छापेमारी के दौरान संयुक्त टीम ने 95 लीटर देशी अवैध मदिरा 250 लीटर लहन और मदिरा बनाने के उपकरण बरामद किए। आबकारी पुलिस तीन के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।सहायक आबकारी आयुक्त परिवर्तन गोरखपुर ने कहा कि अवैध मदिरा के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अवैध मदिरा के निर्माण और बिक्री की सूचना पुलिस को दें।

Related Articles

Back to top button