
मुख्यमंत्री योगी ने विधि विधान से किया मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन
मीरजापुर के विंध्याचल पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मां विंध्यवासिनी के दर्शन-पूजन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद पक्का घाट पर निर्माणाधीन गंगा घाटों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण निर्माण समय पर पूरा कराने के निर्देश दिए।
मीरजापुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को विंध्याचल पहुंचकर मां विंध्यवासिनी के दरबार में विधि-विधान और मंत्रोच्चार के बीच दर्शन-पूजन किया। उन्होंने माता रानी से लोक कल्याण और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। दर्शन-पूजन के बाद मुख्यमंत्री ने विंध्याचल स्थित पक्का घाट पहुंचकर गंगा नदी के किनारे निर्माणाधीन घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्माणाधीन घाटों का जायजा लेते हुए मौके पर चल रहे कार्यों की स्थिति देखी। उन्होंने जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार से घाट निर्माण से संबंधित विभिन्न पहलुओं और अब तक हुई प्रगति के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरे कराए जाएं। कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए। साथ ही निर्धारित मानकों और समयसीमा का विशेष ध्यान रखा जाए।
विंध्याचल धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थान है। मां विंध्यवासिनी के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसे में गंगा तट पर घाटों का निर्माण श्रद्धालुओं की सुविधा और क्षेत्र की धार्मिक महत्ता के लिहाज से महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि परियोजनाओं को निर्धारित समयसीमा में पूरा कराने के लिए नियमित निगरानी की जाए, ताकि निर्माण कार्यों का लाभ लोगों और श्रद्धालुओं को समय पर मिल सके।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को आगरा दौरे पर रहेंगे, सीएम शिवाजी म्यूजियम का करेंगे निरीक्षण
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को (16 अक्टूबर) ताजनगरी आगरा के दौरे पर रहेंगे। करीब तीन घंटे के प्रस्तावित दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ताज ईस्ट गेट के पास निर्माणाधीन छत्रपति शिवाजी महाराज म्यूजियम का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद फतेहाबाद रोड स्थित टाटा ग्राउंड में शिक्षक और स्नातक एमएलसी प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री दिवंगत विधायक छोटेलाल वर्मा के आवास पर पहुंचकर उनके परिजनों से मुलाकात करेंगे और शोक संवेदना व्यक्त करेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर तैयारियां की जा रही हैं।
80 फीसदी पूरा हुआ शिवाजी म्यूजियम का निर्माण
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खेरिया एयरपोर्ट पहुंचने के बाद सबसे पहले ताज ईस्ट गेट के पास निर्माणाधीन छत्रपति शिवाजी महाराज म्यूजियम का निरीक्षण करेंगे। म्यूजियम का करीब 80 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। इसका उद्घाटन 15 दिसंबर को प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लेने के साथ ही परियोजना से जुड़ी व्यवस्थाओं की समीक्षा करेंगे। म्यूजियम को लेकर चल रहे कार्यों की स्थिति और निर्धारित समयसीमा के अनुरूप निर्माण पूरा करने पर विशेष ध्यान रहेगा।
एमएलसी प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा, शोकाकुल परिवार से भी मिलेंगे
म्यूजियम के निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री फतेहाबाद रोड स्थित टाटा ग्राउंड में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। यह जनसभा शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी हरि किशोर तिवारी और स्नातक एमएलसी प्रत्याशी डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह के समर्थन में आयोजित की जा रही है। इसमें आगरा सहित आसपास के जिलों से कार्यकर्ताओं और आम लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। जनसभा के बाद मुख्यमंत्री दिवंगत विधायक छोटेलाल वर्मा के आवास पर पहुंचेंगे। यहां वह उनके परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री खेरिया एयरपोर्ट से गाजियाबाद के लिए रवाना होंगे।
सैफई सिंडिकेट ने अयोग्य व्यक्ति को आयोग का अध्यक्ष बनवाकर युवाओं के साथ किया अन्याय : मुख्यमंत्री
माफिया के कब्जे वाली जमीन पर बसेंगे 1200 गरीब परिवार, कसारी-मसारी बनेगा ‘श्रीकृष्णपुरी’



