Crime

तनु हत्याकांड: आरोपित चलती ट्रेन से गिरफ्तार, जंगल में हत्या कर जला दी थी लाश

रायपुर । तनु हत्याकांड के आरोपित सचिन अग्रवाल को रायपुर पुलिस ने चलती ट्रेन से धर दबोचा है। आरोपित से पूछताछ के बाद ओडिसा पुलिस के हवाले कर दिया जाएगा।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ कोरबा की 26 वर्षीय तनु कुर्रे राजधानी रायपुर के मोवा स्थित एक्सिस बैंक के सेल्स टीम में कार्यरत थी। 21 नवंबर को बैंक से सचिन अग्रवाल के साथ निकली, जिसके बाद 24 नवंबर को ओडिसा के बलांगीर जिले के तुरईकेला इलाके के जंगलों में पुलिस को एक अज्ञात युवती की अधजली लाश मिली, जिसकी पहचान के लिए छत्तीसगढ़ समेत आस-पास के राज्यों की पुलिस को जानकारी साझा की गई थी। जिसके बाद रायपुर पुलिस ने अज्ञात लाश व तनु कुर्रे की जानकारियों की समानता को देखते हुए 30 नवंबर को परिजनों को लेकर ओडिसा पहुंची, जहां परिजनों ने अज्ञात शव की पहचान तनु कुर्रे के रूप में की।

रायपुर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर मामले की जांच शुरू की थी। इसी दौरान टोल पर लगे सीसीटीवी में तनु अपने दोस्त सचिन अग्रवाल के साथ ओडिसा जाते नज़र आई थी। पुलिस तनु तक पहुंच पाती उसके पहले ही सचिन अग्रवाल ने गोली मार हत्या कर दी और पहचान छुपाने के लिए पेट्रोल डालकर जंगल में लाश को आग लगा दी। फिलहाल रायपुर पुलिस ने फरार आरोपित सचिन को समलेश्वरी एक्सप्रेस की चलती ट्रेन से गिरफ़्तार कर लिया गया है।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक माहेश्वरी ने गुरुवार को जानकारी देते हुए बताया कि आरोपित सचिन अग्रवाल कोलकत्ता भागने की फिराक में था। पुलिस टीम ने आरोपित को चलती ट्रेन से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर आरोपित को ओडिसा पुलिस को सुपुर्द कर देगी।(हि.स.)

 

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button