Breaking News

होली मिलन समारोह में जमकर उड़ा अबीर -गुलाल

देवरिया। जिलापंचायत अध्यक्ष गिरीश तिवारी तथा नपाध्यक्ष अलका सिंह द्वारा जिलापंचायत सभागार में जिला पंचायत सदस्यों और नगर पालिका के सभासदों का संयुक्त रूप से होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।होली मिलन कार्यक्रम में सभी ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगा शुभकामनाएं दिया।होली मिलन समारोह को सम्बोधित करते हुये जिलापंचायत अध्यक्ष गिरीश तिवारी ने कहा कि होली यानी रंग, उमंग, हंसी-ठिठोली करने और उन्मुक्त होकर आनंद मनाने का पर्व। यह एक आव्हान भी है, समस्त उदासियों के विरुद्ध, बनावटीपन के विरुद्ध और उन वास्तविकताओं के विरुद्ध जो जीवन को एक नीरस दिनचर्या के खूंटे से बांधकर उसे बोझिल बना देते हैं। होली थोड़ा रंगीन होने और रंगीन करने का भी पर्व है। होली गुलाल उड़ाने और रंगों में तन मन भिगोने का पर्व है।

होली वर्ष के अंत और नववर्ष का भी पर्व है। चैत्र माह का पहला दिन नया संवत्सर लेकर आता है। अर्थात नई शुरुआत करने का संदेश लेकर आता है। होली रंगों से भरी इंद्रधनुष की शुरुआत का पर्व है।होली का संबंध रंगों से है और रंग हमारी खुशियों के प्रतीक भी है। इस तरह होली पर हम एक दूसरे को रंग लगाकर अपनी खुशियां जाहिर करते हैं। इस तरह आशा निराशा सुख-दुख मिलन बहुत चाह के रंगों की उपस्थिति से ही हमारे जीवन में अलग-अलग अनुभूतियां होती है। होली के पीछे छिपा दर्शन भी यही कहता है कि हर रंग का अपना महत्व होता है और सब के शामिल होने से ही जीवन रंगीन बन सकता है।

नपाध्यक्ष अलका सिंह ने कहा कि होली समाज के हर वर्ग के लोगों द्वारा मनाया जाने वाला त्यौहार है। होली सबको अपने रंगों में रंग कर एक रंगीन बना लेती है। शर्त इतनी ही है हर कोई अपने अंदर से नफरत के कड़वे रंग को निकाल कर बाहर करें। यह पर्व समाज में व्याप्त भेदभाव को नहीं मानता। इस अवसर पर ऊंच-नीच, अमीर- गरीब ,जात- पात और मजहब की दीवारें स्वतह ही गिर जाती है। होली में सामाजिकता का भाव इतना प्रबल होता है कि इसके आगे वर्ण व्यवस्थाएं सहज ही टूट जाती है।अपने विभिन्न रूपों-रंगों में होली में कई संदेश निहित होते हैं।

इस अवसर पर अच्छाई की जीत और बुराई के पराजय के प्रतीक में होलिका दहन किया जाता है। लेकिन यह भी याद रखे कि हमारे अंदर जो बुराइयां है उनका दहन भी हम जरूर करें। साथ ही मन की मैली भावनाओं को भी धोना और उसमें प्रेम, सौहार्द, अपनत्व के रंग भरना भी हम ना भूलें। गिले-शिकवे तो हर किसी की जिंदगी में होते हैं। होली के बहाने ही सही उन्हें मिटाने का पूरा प्रयास करें। होली का यही संदेश है कि दुश्मनों को भी गले लगाओ। दीन दुखियों की मदद करें। जिस दिन हम होली में निहित सामाजिक सौहार्द के इन संदेशों को आत्मसात कर लेंगे, यकीन मानिए तब हमारी होली और भी रंगीन हो जाएगी।

भाजपा पदाधिकारी भी हुये शामिल

होली मिलन समारोह में भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य,देवरिया-कुशीनगर स्थानीय प्राधिकारी क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रतनपाल सिंह,प्रवासी सम्पर्क प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक और देवरिया-कुशीनगर स्थानीय प्राधिकारी चुनाव प्रभारी जितेंन्द्र प्रताप राव,जिलाउपाध्यक्ष संजय सिंह एडवोकेट,जिलामहामंत्री भाजपा प्रमोद शाही,भाजपा मीडिया प्रभारी अम्बिकेश पाण्डेय,पंचायत प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय सह संयोजक राजेश कुमार मिश्रा,व्यापार प्रकोष्ठ भाजपा के पूर्व अध्यक्ष प्रेम अग्रवाल,पूर्व जिलाउपाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह,पूर्व जिलाउपाध्यक्ष जयनाथ कुशवाहा, पूर्व अध्यक्ष किसान मोर्चा संजय तिवारी,पूर्व जिला संयोजक सहकारिता प्रकोष्ठ भाजपा अंगद तिवारी,भाजपा नेता राघवेंद्र वीर विक्रम सिंह।

सर्वसम्मति से दिया समर्थन

जिलापंचायत सभागार में आयोजित होली मिलन समारोह में उपस्थित सभी जिलापंचायत सदस्यों और नगर पालिका के सभासदों ने मेज थपथपा कर सर्वसम्मति से देवरिया-कुशीनगर स्थानीय प्राधिकारी क्षेत्र के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी डॉ. रतनपाल सिंह का समर्थन किया और डॉ. रतनपाल सिंह को अबीर-गुलाल लगा शुभकामनाएं दे इस चुनाव के सभी मतदाताओं से सदन के माध्यम से आग्रह किया कि वे भाजपा के ईमानदार और कर्मठ प्रत्याशी डॉ. रतनपाल सिंह को विजयी बनाये।

होली मिलन समारोह में ये रहे उपस्थित

अखण्ड प्रताप सिंह,अमित रजक,ऋषि कुमार रानू,अशोक सिंह,बबिता चौहान,ग़ोविन्द चौरसिया,आशुतोष तिवारी,धर्मेन्द्र सिंह,अतुल पासवान,सुनील निषाद,विश्वजीत सिंह सैंथवार,मन्ना सिंह,आशीष गुप्ता,अरविन्द पाण्डेय,कलेक्टर शर्मा,राधारमण,अजित सिंह,विमला देवी,प्रभा भारती, सुमन भारती, उपेन्द्र नाथ तिवारी,संदेश यादव समेत सभी जिलापंचायत सदस्य और सभासद रहे।

VARANASI TRAVEL
SHREYAN FIRE TRAINING INSTITUTE VARANASI

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: