Politics

आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह की मुसीबतें बढ़ी

यूपी के जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह पर लगाए गए आरोप पर संजय सिंह को लगा तगड़ा झटका

रश्मि मेटालिक्स कंपनी द्वारा फाइल किये गए मानहानि मामले में संजय सिंह को बड़ा झटका

संजय सिंह को लखनऊ की निचली अदालत ने नोटिस किया जारी, कोर्ट का आदेश 26 सितंबर को कोर्ट में हाज़िर हों संजय सिंह

लखनऊ, 15 सितंबर। यूपी जलशक्ति मंत्री डॉ महेंद्र सिंह पर आप सांसद संजय सिंह द्वारा लगाए गए आरोपों में रश्मि मेटालिक्स कंपनी द्वारा फाइल किये गए मानहानि मामले में संजय सिंह को बड़ा झटका लगा है। संजय सिंह को लखनऊ की निचली अदालत ने नोटिस जारी कर दिया है। कोर्ट ने संजय सिंह को 26 सितंबर को कोर्ट में हाज़िर होने का आदेश दिया है।

आपको बता दें कि कुछ दिन पहले संजय सिंह ने यूपी जलशक्ति मंत्री डॉ महेंद्र सिंह पर मंत्रालय में घोटाले के बेबुनियाद आरोप लगाए थे जिसमें उन्होंने रश्मि मेटेलिक्स नाम की कंपनी का नाम लिया था। आरोपों को खारिज करते हुए कंपनी ने संजय सिंह के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कर दिया था जिसके बाद से एक-एक बाद एक कर के संजय सिंह की मुश्किलें बढ़ती चली गई। संजय सिंह के मामले में रश्मि मेटालिक्स ने संजय सिंह को लीगल नोटिस भेजते हुए 7 दिन के अंदर माफी मागंने सहित 5000 करोड़ का मानहानि का दावा ठोंका था

एक प्रेस वार्ता के दौरान संजय सिंह ने जल जीवन मिशन में 30 हजार करोड़ का घोटाले की बात कही थीं। इसके बाद जल शक्ति मंत्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उन तमाम आरोपों को बेबुनियाद बताया था।उन्होंने कहा था कि संजय सिंह ने लिखा 1 लाख, 20 हज़ार करोड़ की योजना में घोटाला, पता नही ये फिगर कहा से आया।संजय सिंह ने कहा कि कंपनी जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश सहित कई जगह ब्लैकलिस्टेड है जबकिं जहां का भी उदाहरण दिया कही भी ब्लैकलिस्ट का आदेश नहीं है।संजय सिंह ने 2013 का एक कागज दिखाकर पश्चिम बंगाल में भी ब्लैकलिस्ट होने का दावा किया था जबकि पश्चिम बंगाल में ही बाद में एक और आदेश जारी हुआ जिसमें कहा गया कि पहला कागज भूलवश जारी हुआ था। संजय सिंह ने सेना में भी कंपनी को प्रतिबंधित करने की बात कही थी।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button