National

सीमा पर नेपाल की सशस्त्र पुलिस फोर्स के जवानों की फायरिंग से एक युवक की मौत

महराजगंज। आज सुबह जनपद के भारत-नेपाल सीमा पर नेपाल की सशस्त्र पुलिस फोर्स के जवानों की फायरिंग में एक युवक की जान चली गई। मृतक युवक अपने पिता दवाई लेने के लिए सीमा के पगडंडी से होते हुए भारत के बहुआर में स्थित एक निजी चिकित्सालय पर आया था। युवक की मौत के बाद स्थानीय गांव और क्षेत्र में तनाव बना हुआ है। स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक नेपाल की सशस्त्र पुलिस फोर्स का घटना से पहले तस्करों से कुछ विवाद हुआ था।

विवाद के बाद एपीएफ के जवान और नागरिक के बीच भी बहस हुई। बहस के बाद गाली गलौज होने पर एपीएफ ने फायरिंग की, जिससे युवक घायल हो गया। प्राप्त समाचार के अनुसार नेपाली नागरिक अविनाश राजभर भारत में अपने पिता के लिए दवा लेने आया था। नेपाली नागरिक अविनाश और एपीएफ के जवानों के साथ तस्करों को ढील और जरूरी कार्य करने वाले लोगों को आने-जाने पर रोकने को लेकर विवाद हुआ था। नेपाली नागरिक का कहना था कि तस्कर सीमा पार जा सकते हैं लेकिन आम आदमी दवाई के लिये नहीं।

कुछ स्थानीय लोगों का कहना है कि युवक की इस बात को लेकर नेपाली जवान आपा खो बैठे। दोनों के बीच पहले बहस के साथ साथ गाली गलौज हुई,फिर नेपाली एपीएफ के जवान ने गुस्से में आकर नेपाली नागरिक के ऊपर फायरिंग झोंक दिया।
घायल युवक की बाद में इलाज के लिए जाते वक्त रास्ते में ही मौत हो गयी। गोली लगने मृत युवक नेपाल के नवलपरासी जिले के कठहवा का निवासी बताया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button