आपसी विवाद में एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या
छपरा : बिहार में सारण जिले के अवतारनगर थाना क्षेत्र में पड़ोसी से हुए विवाद में एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या दी गयी।पुलिस सूत्रों ने बुधवार को यहां बताया कि झौंवा टोला गोराइपुर गांव निवासी शोभन राय (75)का विवाद अपने पड़ोसी से हो गया। इसके बाद पड़ोसी ने ईंट, लाठी-डंडे से पीटकर शोभन राय की हत्या कर दी।(वार्ता)



