UP Live

धुइहर से लगी आग में एक भैंस जल मरी,दूसरी बुरी तरह झुलसी

महराजगंज। थाना क्षेत्र बृजमनगंज के ग्राम पंचायत लेहड़ा टोला रमेशरपुर में बीती रात धुइहर से एक घारी में आग लग गयी जिसमे एक भैंस जल कर मर गयी तो दूसरी भैंस गम्भीर है। मिली जानकारी के अनुसार जनार्दन पुत्र रामदेव अपने (घारी) जानवरों को बाँधने वाले घर में रोज की तरह बीते रात्रि में भैंसों को बांधकर धुइहर सुलगाकर सोने चला गया रात्रि लगभग 11 बजे अचानक झोपड़ी में आग लग गयी,देर रात्रि का समय होने से आग बुझाने में देरी के कारण एक भैंस जल मरी जिसके पेट मे बच्चा था,और एक पड़िया बुरी तरह झुलस गयी। सुबह मामले की जानकारी मिलने पर ग्राम प्रधान रमाशंकर यादव, भाजपा नेता बीरेन्द्र यादव व अन्य मौके पर पहुंच पशु विभाग, व राजस्व विभाग को सूचना दी,मौके पर पहुंचे पशु विभाग, और लेखपाल।

Related Articles

Back to top button