Achivers

डा अरविंदर सिंह का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकॉर्ड में शुमार

शिक्षा के क्षेत्र में सबसे अधिक डिग्री एवं डिप्लोमा प्राप्त करने पर राजस्थान में उदयपुर के अर्थ ग्रुप के डा अरविंदर सिंह का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकॉर्ड में शामिल किया गया हैं।डा सिंह ने बताया कि वह पहले ऐसे पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल डॉक्टर है, जिन्हे मेडिकल साइंस के अलावा विभिन्न क्षेत्रों में भी महारत हासिल है, जिनमें मैनेजमेंट, क़ानून, विशेषज्ञ , कोस्मेटोलॉजी, कॉस्मेटिक डर्मेटोलॉजी, डिजिटल मार्केटिंग आदि शामिल हैं और उनके पास कुल 123 डिग्री, डिप्लोमा एवं सर्टिफिकेट है, जिसमें 77 ऐकडेमिक एवं 46 नॉन-एकेडेमिक प्रमुख है। उन्होंने बताया कि शिक्षा के क्षेत्र में सबसे अधिक डिग्री एवं डिप्लोमा प्राप्त करने पर उनका नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड में शुमार किया गया हैं।

डा सिंह ने वर्ष 2009 में आईआईएम टॉप करने वाले भारत के प्रथम डॉक्टर होने का गौरव प्राप्त किया था। आईआईएम करते हुए ही उनको वर्ष 2008 में उस वर्ष का सबसे बड़ा 90 लाख का पैकेज स्कॉटलैंड से मिला था पर डा सिंह ने उस पैकेज को ठुकरा कर भारत में ही रहकर कार्य करने का फैसला लिया। डा सिंह ने शिक्षा क्षेत्र के अलावा निशानेबाज़ी में गोल्ड मैडल, स्कूबा डाइविंग का रिकॉर्ड, बिज़नेस लीडर अवार्ड जैसी महत्वपूर्ण उपलब्धियां भी हासिल की है।डॉ सिंह अभी कॉस्मेटिक डर्मेटोलॉजी एवं पैथोलॉजी के क्षेत्र में अर्थ ग्रुप के डायरेक्टर एवं सीईओ हैं।

उन्होंने ऑक्सफ़ोर्ड , यूके , अमेरिकन एसोसिएशन ऑफ़ एस्थेटिक मेडिसिन, कैनेडियन बोर्ड ऑफ़ एस्थेटिक मेडिसिन, इंटरनेशनल अकादमी ऑफ़ स्वीडन तथा जर्मनी से कॉस्मेटिक डर्मेटोलॉजी, एस्थेटिक मेडिसिन, सौंदर्य शास्त्र एवं क्लिनिकल कॉस्मेटोलॉजी, मेडिकल लेज़र आदि विषयो में विभिन्न डिप्लोमा एवं सर्टिफकेट हासिल कर राजस्थान के प्रथम इंटरनेशनल बोर्ड सर्टिफाइड कॉस्मेटिक डर्मेटोलॉजिस्ट एवं एस्थेटिक फिजिशियन होने का भी गौरव प्राप्त किया।उनको कॉस्मेटिक डर्मेटोलॉजी क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए राजस्थान के मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री ने भी हाल में सम्मानित किया।

डॉ सिंह का मानना है कि मेडिकल के क्षेत्र में क़्वालिटी अत्यंत महत्वपूर्ण है। उनके नेतृत्व में अर्थ स्किन सेंटर भारत का प्रथम क़्वालिटी प्रमाणित सेंटर बना, साथ ही अर्थ डायग्नोस्टिक भी ऐसा डायग्नोस्टिक सेंटर है जिसे एनएबीएल एवं एनएबीएच दोनों क़्वालिटी प्रमाण पत्र प्राप्त है।डॉ सिंह ने अभी हाल में इंस्टिट्यूट ऑफ़ एस्थेटिक मेडिसिन, कॉस्मेटोलॉजी एवं लेज़र की स्थापना भी की है जिसको लंदन से मान्यता एवं अमरीका से रजिस्ट्रेशन प्राप्त है। उन्होंने आशा जताई की इस सेंटर से ज्यादा से ज्यादा विद्यार्थी रोज़गारपरक कोर्स करेंगे और मेडिकल क्षेत्र में भी यह इंस्टिट्यूट ट्रेनिंग एवं सर्टिफकेशन उपलब्ध कराएगा। इसके तहत मेडिकल कॉस्मेटोलॉजी, एस्थेटिक्स एवं मेडिकल लेज़र के डिप्लोमा, फ़ेलोशिप्स की ट्रेनिंग होगी।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button