शादी का झांसा देकर दो वर्ष तक दुष्कर्म ,आरोपित गिरफ्तार
मुरादाबाद । थाना सिविल लाइंस किशोरी को प्रेमजाल में फंसाकर शादी का झांसा देकर दो वर्ष तक दुष्कर्म करने के बाद निकाह से इंकार करने वाले आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
थाना सिविल लाइंस इंस्पेक्टर गजेंद्र सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के हरथला चौकी क्षेत्र निवासी युवती ने रविवार को तहरीर देकर बताया था कि अगवानपुर के मोहल्ला न्यारियान निवासी अयाज से दो साल पहले उसका संपर्क हुआ था। अयाज ज्वैलरी शाप चलाता है। युवती का आरोप है कि अयाज ने उसे प्रेम जाल में फंसा लिया। आरोपी ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म किया। उसे घुमाने के बहाने जिले से बाहर ले जाकर भी शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता के अनुसार इसके बाद दो साल तक आरोपी उसका शारीरिक
शोषण किया। कई बार बुलाकर जबरन शारीरिक संबंध बनाया। इस दौरान जब भी पीड़िता ने शादी की बात की तो आरोपी टालमटोल करता रहा। दबाव बनाने पर शादी करने से स्पष्ट मना कर दिया और कहीं शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देने लगा। इसके बाद पीड़िता ने परिजनों के साथ सीओ सिविल लाइंस आशुतोष तिवारी के समक्ष पेश होकर गुहार लगाई। सीओ के आदेश पर रविवार को ही पुलिस ने आरोपी अयाज के खिलाफ दुष्कर्म और धमकी देने का केस दर्ज किया। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस गजेंद्र सिंह ने बताय कि सोमवार को एसएसआई बिजेंद्र सिंह की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।हि.स