National

देश में कोरोना मरीजों की संख्या 1,31,868 हुई, पिछले 24 घंटे में 6767 नए मामलों के साथ रिकॉर्ड उछाल

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के मामले दिनों दिन तेजी से बढ़ रहे हैं। बीते कई दिनों से रोजाना छह हजार से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, इस समय देश में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या 131868 पहुंच गई है। इसमें से 3867 लोगों की मौत हुई है। दिल्ली में अब तक 12,910 लोग संक्रमण के चलते बीमार हो चुके हैं, जिसमें से 231 की मौत हुई है।

कोविड – 19 पर अपडेट

एक श्रेणीबद्ध, पूर्व-तैयारी और सक्रिय दृष्टिकोण के माध्यम से, भारत सरकार कोविड–19 की रोकथाम, नियंत्रण और प्रबंधन के लिए राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों के साथ मिलकर कई कदम उठा रही है। उच्चतम स्तर पर इनकी नियमित रूप से समीक्षा और निगरानी की जा रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ हर्ष वर्धन ने कोविड–19 मामलों के प्रबंधन के लिए तैयारियों की देखरेख के लिए आज चौधरी ब्रह्म प्रकाश आयुर्वेद चरक संस्थान, दिल्ली का दौरा किया, जो एक समर्पित कोविड स्वास्थ्य केंद्र (डीसीएचसी) के रूप में कार्य कर रहा है। उन्होंने विभिन्न सुविधाओं एवं वार्डों का दौरा किया और आयुष मंत्रालय के निर्देशों के अनुसार समग्र दृष्टिकोण के माध्यम से कोविड19 रोगियों को उपलब्ध कराए जा रहे उपचार का जायजा लिया , स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के अनुसार, समर्पित कोविड  स्वास्थ्य केंद्र ऐसे अस्पताल हैं, जो उन सभी मामलों की देखभाल करेंगे जो चिकित्सकीय रूप से मध्यम स्तर के हैं। स्वास्थ्य केंद्र या तो पूर्ण अस्पताल या अस्पताल में एक अलग ब्लॉक होना चाहिए जिसमें, अलग प्रवेश/निकास/ज़ोन की व्यवस्था हो।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button