Sports

विश्व बॉक्सिंग चैम्पियनशिप की पदक विजेताओं से मिले मोदी

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को विश्व बॉक्सिंग चैम्पियनशिप की पदक विजेताओं निखत ज़रीन, मनीषा मौन और परवीन हुड्डा से मुलाकात की।प्रधानमंत्री कार्यालय से जारी एक बयान में कहा गया, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमारी चैम्पियन महिला मुक्केबाज़ों निखत, मनीषा और परवीन से मुलाकात की।” इस मुलाकात के दौरान तीनों मुक्केबाज़ों ने श्री मोदी को बॉक्सिंग ग्लव्स भी भेंट किये।निखत ने विश्व बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में 52 किलोग्राम श्रेणी में स्वर्ण पदक जीता था, जबकि मनीषा ने 57 किलोग्राम और परवीन ने 63 किलोग्राम श्रेणी में कांस्य पदक हासिल किया था।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button