National

देश में कोरोना का आंकड़ा पहुंचा 91हजार के करीब, 2872 की मौत

नई दिल्ली । भारत में कोरोना वायरस के पिछले 24 घंटे में 4987 नए मामले सामने आए हैं और करीब 120 लोगों की मौतें हुई हैं। रविवार को जारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देशभर में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर करीब 90927 हो गए हैं और कोविड-19 से अब तक 2872 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना के कुल 90927 केसों में 53946 एक्टिव केस हैं, वहीं 34108 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है या फिर वह ठीक हो चुके हैं। कोरोना वायरस से अब तक सर्वाधिक 1135 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई। यहां अब इस महामारी से पीड़ितों की संख्या 30706 हो गई है।

Related Articles

Back to top button