National

नहीं थम रही कोरोना वायरस की रफ्तार, देश में 24 घंटे में चार हजार से ज्यादा केस, 97 नई मौत

नई दिल्ली, । कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए देशभर में लागू लॉकडाउन के बावजूद भी संक्रमित मरीजों की संख्या में कोई कमी नहीं आ रही है। यह पहली बार है, जब पिछले 24 घंटे में कोरोना के चार हजार से ज्यादा मरीज सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले एक दिनों में कोरोना के 4,213 नए मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, 97 नई मौतें भी हुई हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में इस समय कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या 67 हजार के पार पहुंच गई है। अब तक 67, 152 मरीज सामने आ चुके हैं। इसमें से 20917 मरीज ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं। वहीं, 2,206 लोगों की मौत हो चुकी है।

अब तक  20,917 लोग स्‍वस्‍थ हो चुके हैं। इसके साथ ही स्‍वस्‍थ होने की दर 31.15 प्रतिशत तक पहुंच गई है। अब कुल पुष्ट मामलों की संख्या 67,152 तक पहुंच गई है। कल से भारत में कोविड-19 के पुष्ट मामलों की संख्या में 4,213 की वृद्धि दर्ज की गई है।

विभिन्‍न चिकित्‍सा व्‍यवसायियों के कार्य की सराहना करते हुए केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि कोविड-19 से निपटने, विशेषकर पिछले 3 महीनों के दौरान चिकित्‍सा व्‍यवसायियों द्वारा प्रदर्शित संयम के लिए देश को उन पर गर्व है। उन्‍होंने एक बार फिर राष्‍ट्र से अपील की कि वे डॉक्‍टरों और स्‍वास्‍थ्‍य सेवा कर्मियों को कलंकित नहीं करें या निशाना नहीं बनाए, इसकी बजाए जनता की बड़े पैमाने पर सहायता करने की दिशा में उनके द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की जानी चाहिए। उन्‍होंने कहा कि कोविड-19 के खिलाफ हमारी लड़ाई को जारी रखने के लिए डॉक्‍टरों, नर्सों, स्‍वास्‍थ्‍य सेवा कर्मियों को हमारे सम्‍मान, सहायता और सहयोग की जरूरत है।

Related Articles

Back to top button