Breaking News

दुद्धी को जिला बनाओ संघर्ष मोर्चा के महासचिव हुए नजरबंद

दुद्धी, सोनभद्र– दुद्धी जिला बनाओ संघर्ष मोर्चा के महासचिव एवं भाकपा माले कार्यकर्ता प्रभु सिंह को कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को उनके ही आवास पर नजर बन्द कर दिया है। इस बाबत श्री सिंह ने बताया कि विधान सभा चुनाव प्रचार के दौरान वे दुद्धी जिला मुद्दा को लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों के लिए परेशानी का सबब बन रहे थे। उन्होंने इसी के मद्देनजर पुलिस पर कार्रवाई करने का आरोप लगाया है।

इस बाबत कोतवाल राघवेंद्र सिंह ने बताया कि दुद्धी जिला बनाओ संघर्ष मोर्चा के महासचिव प्रभु सिंह कुशवाहा की संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए, उन्हें पहले ही चेतावनी दी गई थी। इसके पश्चात शीर्ष अधिकारियों के निर्देश पर उन्हें उनके ही आवास में नजर बन्द किया गया है। हालांकि कारण पूछने पर उनके द्वारा बताया गया कि वे शाम को इस बाबत कोई जानकारी दे पाएंगे। वही संघर्ष मोर्चा से जुड़े लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई की निंदा करते हुए स्वतंत्रता के हनन का आरोप लगाया है।

Related Articles

Back to top button