
चौरीचौरा -11 किलो चांदी, एक पाव सोना सहित पचास हजार की नगदी ले गए चोर
गोरखपुर : चौरी चौरा में चोरों का आतंक बढ़ गया है। बीते तीन दिनों से लगातार चोरी दर चोरी हो रही हैं। शनिवार रात गौनर गांव में आभूषण की दुकान से सेंध काटकर 11 किलो चांदी, एक पाव सोना और 50 हजार नगदी समेत सीसीटीवी का हार्ड डिस्क चोर लेकर फरार हो गए। पीड़ित दुकानदार की सूचना पर चौरी चौरा पुलिस फॉरेंसिक टीम एसपी नार्थ मनोज अवस्थी क्षेत्राधिकारी अखिलानंद उपाध्याय मौके पर पहुंचकर जांच कर वापस लौट गए । इसके अलावा थाने के महज सौ मीटर की दूरी के अंदर एक बन्द मकान से भी 50 हजार नगदी समेत अठारह लाख के जेवरात चोरी होने की घटना सामने आई है। हालांकि दूसरी घटना की जानकारी रविवार की शाम को हुई है।
पीड़ित रिटायर रिटायर्ड पुलिसकर्मी हैं जो बलिया के रहने वाले हैं। पिछले 3 फरवरी से उनका परिवार बलिया में ही है। इससे पहले रिटायर पुलिसकर्मी के साथ सातवां पहले 55 लाख की ऑनलाइन ठगी हो गई थी। जिसके बाद से उनका मानसिक स्थित बिगड़ गई है। ऐसे में अब चोरी की घटना उनके लड़के ने अभी रिटायर्ड पुलिसकर्मी को नहीं बताई है। पीड़ित का नाम भवनेश चन्द्र वर्मा है। देर शाम को उनके लड़के चौरी चौरा पहुंचे है। इस मामले में चौरी चौरा थाना प्रभारी सुबोध कुमार ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी। चौरी चौरा थाने पर तैनात बीच के सिपाहियों की सक्रियता पर अब सवाल उठने लगे हैं।



