
बापू इंटर कालेज के तत्वाधान में निकाली गई मतदाता जागरूकता रैली
पीपीगंज,गोरखपुर।नगर पंचायत पीपीगंज में अवस्थित व आस पास के क्षेत्रों के लिऐ प्रतिष्ठित बापू इंटरमिडियट कालेज के तत्वधान में आने वाले विधान सभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान के लिए नगर में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गईं।
राष्ट्रीय कैडेट कोर के छात्र व छात्रों ने फुल ड्रेस के साथ कॉलेज से निकल कर रेलवे क्रॉसिंग,प्रभा तिराहा,मुख्य चौराहे,राम नगर,मछली मंडी,पशु बाजार से हाथ में स्लोगन लिखे हुए तख्ती व मतदान के लिऐ नारे लगाते हुए पूरे नगर में भ्रमण किया गया।इस कार्यकम को काफी लोगो ने पसंद किया और मतदान के दिन वोट डालने का मन ही मन संकल्प लिया। इस कार्यक्रम में बापू इंटर कालेज के प्रधानाचार्य संजय सिंह,व्यायाम शिक्षक अरविन्द यादव व राष्ट्रीय कैडेट कोर के अधिकारी सहित स्कूल के शिक्षक शामिल रहे।



