
पुलिस ने किया गैंगस्टर ऐक्ट में वांछित 25000 रू0 इनामिया अभियुक्त को गिरफ्तार
देवरिया। थाना बनकटा पर पंजीकृत मु0अ0सं0-193/2019 धारा- 3(1)यूपी गैंगेस्टर एक्ट में सम्बन्धित वाँछित अभियुक्त गोरखपुर जिले के गोला थानाक्षेत्र के बिरती गांव निवासी सूरज साहनी पुत्र रामा साहनी जो जनपद देवरिया से 25,000 रू0 का पुरस्कार घोषित अभियुक्त है। जिसकी विवेचना थानाध्यक्ष खामपार द्वारा की जा रही है। रविवार को प्रभारी एस ओ जी देवरिया मय टीम एवं थानाध्यक्ष खामपार मय टीम वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु क्षेत्र में भ्रमणशील थे कि मुखबिर की सूचना पर ग्राम परसौनी दीक्षित के पास से ईनामिया अभियुक्त सूरज साहनी को एक अदद देशी तमंचा व एक अदद जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। उक्त अभियुक्त एक शराब तस्कर है । पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
गिरफ्तार करने वाली टीम में
उ0नि0 अनिल कुमार यादव प्रभारी एस ओ जी जनपद देवरिया, उ0नि0 बृजेश मिश्र थानाध्यक्ष खामपार, उ0नि0 गोपाल प्रसाद एस ओ जी टीम,उ0नि0 अश्वनी सिंह थाना खामपार, मु0आ0 शशिकांत राय एस ओ जी टीम, मु 0आ0 सुभाष थाना खामपार, आ0 दिव्यशंकर राय एस ओ जी,आ0 संतोष कुमार थाना खामपार जनपद देवरिया शामिल रहे।



