Breaking News

जिलाधिकारी ने किया कंट्रोल रूम का निरीक्षण, शिकायतों व उनके निस्तारण की स्थिति के बारे में ली जानकारी

महराजगंज। विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 को सकुशल व निष्पक्षपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार द्वारा कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने प्राप्त हो रही शिकायतों व उनके निस्तारण की स्थिति के बारे में जानकारी ली। जिलाधिकारी ने चुनाव को निष्पक्ष ढंग से सम्पन्न कराने के लिए तैनात एफ.एस.टी. व एस.एस.टी. टीमों की गाड़ियों की निगरानी प्रणाली के बारे में भी पूछताछ की और सक्रिय गाड़ियों के लोकेशन को चेक किया।

कुछ गाड़ियों का जीपीएस काम न करने पर उन्होंने संबंधित वेंडर को बुलाकर तकनीकी कमियों को तुरंत ठीक कराने का निर्देश दिया। उन्होंने सी-विजिल के संदर्भ में भी जानकारी ली। जिलाधिकारी ने उक्त से संबंधित नोडल प्रभारियों को निर्देश दिया कि कंट्रोल रूम 24×7 कार्यरत रहना चाहिये और प्राप्त सभी शिकायतों पर तय प्रक्रिया के अनुसार कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। निरीक्षण के दौरान समाज कल्याण अधिकारी सुधीर पाण्डेय, ए.आर. कोऑपरेटिव सविंद्र सिंह व पी.ओ. डूडा प्रदीप कुमार शुक्ला मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button