
सपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट मांगा
भटनी, देवरिया । समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सपा नगर अध्यक्ष अमित वर्मा के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव को लेकर सपा प्रत्याशी गजाला लारी के समर्थन में शुक्रवार को विधानसभा रामपुर कारखाना के भटनी नगर पंचायत में पैदल भ्रमण कर लोगो से सपा प्रत्याशी को वोट देने की अपील की। समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष रणबीर यादव, सपा नेता हरीओम ने सपा कार्यकर्ताओं के साथ नगर में जनसंपर्क करते हुए जूलुस के रूप में पूरे शहर में भ्रमण किया। इस दौरान रणवीर यादव ने कहा कि भाजपा सरकार किसी की भलाई नही सोंच रही है। इस सरकार ने जनता को जुमलेबाजी से लोगो को बस ठगने का काम किया है।
जनता अब भाजपा सरकार से उब गयी है, आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता साइकिल निशान पर बटन दबा कर सपा प्रत्याशी को विजयी बनाने का कार्य करेगी। समाजवादी पार्टी जनता के हित में काम करती है, जनता से हमारी अपील है की चुनाव चिन्ह साइकिल पर बटन दबा कर सपा प्रत्याशी को बिजयी बनाएं। इस दौरान युवजन सभा के जिलाध्यक्ष रणवीर यादव, सपा नेता हरि ओम यादव उर्फ लाला, सपा नगर अध्यक्ष अमित वर्मा, नगर उपाध्यक्ष प्रभु नाथ यादव, नगर उपाध्यक्ष समी उल्लाह अंसारी, विजय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।



