Breaking News

रेलवे पुलिस ने किया चोर को गिरफ्तार, मोबाइल बरामद

भटनी, देवरिया। पुलिस अधीक्षक रेलवे अनुभाग गोरखपुर, एवं पुलिस उपाधीक्षक रेलवे अनुभाग गोरखपुर के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में जीआरपी थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार साहू अपने हमराही सिपाही हे०का० सुरेश विश्वकर्मा व हे०का० सुभाषचन्द्र व का० मनोज कुमार के साथ सोमवार को संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु के चेकिंग अभियान के दौरान रेलवे स्टेशन भटनी जं० के प्लेटफार्म नं० 1 के पूर्वी छोर पर साइन बोर्ड के पास से करीब 8 बजे गाजीपुर जिले के बहरियाबाद थानाक्षेत्र के बहरियाबाद गांव निवासी एक अभियुक्त जिसका नाम कमरूल हसन (20) पुत्र मो0 यासिर अरफात उर्फ कल्लन एवं उसका बर्तमान पता मकान संख्या 16/16 B-2 एस आशापुर टडिया चक बिहिन थाना सारनाथ जिला वाराणसी को को 4 अदद चोरी के मोबाइल जिसमे रेडमी नोट 9 प्रो, रेडमी नोट 9 प्रो0, रेडमी 7, एवं नोकिया 5.1 के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना में उसके विरूद्ध मु०अ०सं० 002/2022 धारा 41/411 भादवि बनाम कमरूल हसन पुत्र मो0 यासिर अरफात उर्फ कल्लन के विरूद्ध मुकदमा दर्ज किया गया जिसके विवेचक उ0नि0 योगेश कुमार यादव को पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार अपराधी के विरूद्ध अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष श्री कृष्ण कुमार साहू थाना जीआरपी भटनी, हे0का0 सुरेश विश्वकर्मा, हे0का0 सुभाषचन्द्र थाना जीआरपी भटनी एवं का0 मनोज कुमार थाना जीआरपी भटनी शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button