Business

एयरटेल के टैरिफ प्लान में 25 फीसदी तक की बढोतरी

दूरसंचार सेवायें प्रदान करने वाली प्रमुख कंपनी भारती एयरटेल ने अपने प्री पेड मोबाइल प्लानों में 25 फीसदी तक की बढाेतरी करने की घोषणा की है जो 26 नवंबर से प्रभावी होगी।कंपनी ने आज यहां जारी बयान में यह घोषणा करते हुये कहा कि टैरिफ प्लान के साथ ही डाटा टॉप अप दरों में भी बढोतरी की गयी है। कंपनी ने 28 दिन की वैद्यता वाले 79 रुपये के प्लान को बढ़ाकर 99 रुपये का कर दिया है। इसी तरह से 149 वाले प्लान को 179 रुपये, 219 रुपये के प्लान को 265 रुपये, 249 रुपये के प्लान को 299 रुपये और 298 रुपये के प्लान को बढ़ाकर 359 रुपये कर दिया है।

Related Articles

Back to top button