Breaking News

छठ घाट बनाने के नाम पर गढ्ढा खोदकर छोड़ दिया ठेकेदार, ग्रामीणों में नाराजगी

दुद्धी,सोनभद्र– स्थानीय ब्लॉक क्षेत्र के टेढ़ा गांव में छठ घाट निर्माण के लिए ठेकेदार द्वारा गढ्ढे खोदकर छोड़े जाने से छठ पर्व को लेकर ग्रामीणों में काफी नाराजगी है।ग्रामीणों का आरोप है कि विधायक कोटे से छठ घाट बनाने के लिए एक ठेकेदार ने ठेका लिया और आनन फानन में छठ घाट बनवाने के लिए गढ्ढा भी खोदवा दिया लेकिन वन विभाग की अनुमति नहीं ली गई जिससे छठ घाट वन भूमि में बनने हवाला देकर वन विभाग ने कार्य रुकवा दिया। तब से महीने भर से छठ घाट का निर्माण कार्य ठंडे बस्ते में चला गया।

छठ घाट पर गढ्ढे खुदे होने के कारण नाराज ग्रामीणों ने अब छठ पूजा के लिए दूसरी जगह पर साफ सफाई शुरू कर दी है। शनिवार को टेढ़ा गांव के कनहर नदी छठ घाट पहुँचे ग्रामीण बृज किशोर,शिवशंकर,अवधेश, आकाश,गनेश, गुलाब,प्रकाश सहित अन्य लोगों ने छठ घाट समय से नही बनाए जाने को लेकर नाराजगी जाहिर की और कहा कि विधायक हरिराम चेरो ने छठ घाट के उद्घाटन के समय कहा था कि छठ पूजा में छठ घाट का लोकार्पण होगा। लेकिन ठेकेदार के लापरवाही से छठ घाट अभी तक जस की तस पड़ी हुई हैं।हालांकि वन विभाग की मंजूरी को लेकर लगातार प्रयास की बात ग्रामीणों ने बताई हैं और जल्द छठ घाट बनने की उम्मीद जताई है।

Related Articles

Back to top button