Arts & CultureUP Live

महिला कलाकारों को मिल रहा सम्‍मान, आर्थिक तौर पर हो रही सशक्‍त

  • महिलाओं को आर्थिक तौर पर मजबूत कर रहीं ज्‍योति
  • मिशन शक्ति अभियान से भयमुक्‍त होकर प्रदेश की महिलाएं कर पा रही काम

लखनऊ । मिशन शक्ति के जरिए प्रदेश की महिलाओं के कदम स्‍वावलंबन की राह पर तेजी से बढ़ रहे हें इस वृहद अभियान से एक ओर महिलाओं को संबल मिला है वहीं दूसरी ओर उनको सरकार की स्‍वर्णिम योजनाओं से जुड़ने का मौका भी मिल रहा है। प्रदेश की बेटियां और महिलाएं लघु कुटीर उद्योग से जुड़कर अपनी जैसी तमाम दूसरी महिलाओं की जिंदगी को संवार रही है। लखनऊ की रहने वाली ज्‍योति ने कहा कि पिछले साल कोरोना की पहली लहर में जरूरतमंद परिवारों की महिलाओं को एकजुट कर उनको आर्थिक तौर पर सशक्‍त बनाने का कार्य कर रही हूं। उन्‍होंने बताया कि कला संस्‍कृति को योगी सरकार ने बढ़ावा दिया है। महिला कलाकारों के हुनर को उचित मंच प्रदेश सरकार दे रही है।

गोमतीनगर की रहने वाली ज्‍योति ने बताया कि ग्रामीण और शहरी इलाकों की महिलाओं के हुनर को मंच देने का कार्य कर रही हूं। प्रदेश की महिला कलाकारों को जो अपनी चित्रकारी के जरिए प्रदेश में अपना नाम बनाना चाहती हैं उन महिलाओं को एकजुट कर उनकी कलाकृतियों की प्रदर्शनी लगवाती हूं। जिससे उनको उनके हुनर से आय हो सके। उन्‍होंने बताया कि राजधानी लखनऊ समेत दूसरे जनपदों की महिला कलाकारों द्वारा बनाई गई कृतियों की प्रदर्शनी संग कार्यशालाओं का भी आयोजन करती हूं। उन्‍होंने बताया कि ग्रामीण महिलाओं को भी प्रेरित कर रही हूं।

भयमुक्‍त होकर महिलाएं कर रही काम

उन्‍होंने बताया कि मिशन शक्ति अभियान से महिलाओं का मनोबल बढ़ा है। अब महिलाएं भयमुक्‍त होकर देर रात तक कार्य कर पा रही हैं। उन्‍होंने कहा कि आज योगी सरकार के इस अभियान से स्‍वर्णिम योजनाओं की जानकारी अब गांव-गांव तक पहुंच रही है। मैं अब तक 3000 महिलाओं के स्‍वरोजगार के सपने को पूरा कर पाई हूं। उन्‍होंने कहा कि सीएम योगी द्वारा शुरू किए गए ‘मिशन शक्ति’ अभियान से ग्रामीण महिलाएं भयमुक्‍त होकर काम कर पा रही हैं।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button