
वाराणसी। लालपुर थाना अंतर्गत पांडेयपुर के दौलतपुर इलाके में आज सुबह किसी बात से नाराज होकर अखिलेश शुक्ला उर्फ रिंकू नामक 35 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। उसकी पत्नी पूजा शुक्ला ने बताया गया कि कुछ दिनों पूर्व उसकी अध्यापिका सास की मौत हो गई थी।पति सुगर व ब्लड प्रेशर के मरीज हो गए।काम धंधा न होने से वह इन दिनों अवसाद ग्रस्त चल रहे थे। एकमात्र पुत्री जुम्मी के पिता अखिलेश की मौत से घर मे मातम छा गया।
मृतक की पत्नी ने पुलिस को बताया कि रात में हम लोग खाना खाकर आराम से सो गए। सुबह जब वह घरेलू काम में लगी तो पति ने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। सुबह जब काफी देर तक अपने कमरे से बाहर नहीं निकले तो घ शंका हुई। झरोखे से अंदर झांक कर देखा तो वह फांसी के फंदे से झूल रहे थे। आनन-फानन में उसे उतार कर डॉक्टर के पास ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पत्नी का पति वियोग में रो- रो कर बुरा हाल था।



