Crime

आवास न मिलने से नाराज युवक ने पूर्व प्रधान पर धारदार हथियार से किया हमला,हालत गम्भीर

महराजगंज। कोठीभार थाना क्षेत्र के ग्राम सभा गौरी बढ़ैपुरवा में आवास ना मिलने को लेकर गांव के ही एक युवक ने पूर्व प्रधान पर धारदार हथियार से हमला कर दिया हमले में पूर्व प्रधान बुरी तरह घायल हो गया। जिसे ग्रामीणों की सहयोग से सिसवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया । जंहा व्यक्ति का हालत गम्भीर देख प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
बताया जाता है कि गौरीबढ़ैपुरवा निवासी नरेश प्रसाद पुत्र हिरा (पूर्व प्रधान) सोमवार की सुबह घर से खेत की तरफ जा रहा था तभी गांव के ही निवासी जुगनू पुत्र रामध्रुव द्वारा पूर्व प्रधान पर धारदार हथियार से गर्दन व हाथ पर हमला बोल दिया।

जिससे वो बुरी तरह लहुलुहान हो गया। ग्रामीणों की मदद से घायल व्यक्ति को सिसवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुचाया गया। जहा हालत गम्भीर देख डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वही घायल पूर्व प्रधान के परिजनों का कहना है कि आवास नही मिलने पर जुगनू काफी दिनों से नाराज था जिसके कारण आज उनके ऊपर धारदार हथियार से हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया । इस मामले में थानाध्यक्ष कोठीभार धनवीर सिंह का कहना है कि आरोपी युवक की तलाश की जा रही है। मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button