
एक बार पुनः जिला पंचायत अध्यक्ष पद भाजपा के पास, रविकान्त को 38 तो सपा के दुर्गा प्रसाद को मिला मात्र 9 मत
महराजगंज। जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव मे आज बीजेपी प्रत्याशी रविकान्त पटेल ने 38 मत पाकर जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर अपनी जीत सुनिश्चित कर ली तो,वही 47 मतों में सपा के प्रत्याशी दुर्गा यादव को 9 मत से ही संतोष करना पड़ा। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिये मतदान आज कड़ी सुरक्षा के बीच सम्पन्न हो गया।
75 जिला पंचायत में
21 निर्विरोध बीजेपी
1 सपा निर्विरोध
46 पर बीजेपी निर्वाचित
6 पर सपा निर्वाचित
1 निर्दल धनंजय सिंह
आज जनपद के 47 जिला पंचायत सदस्यों ने कलेक्टे्रट में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान किया। परिणाम पर सबकी निगाहे टिकी हुई है। मतदान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का जायजा सीओ सदर अजय सिंह चौहान एवं एसडीएम फरेन्दा अभय गुप्ता लेते रहे।
प्रेक्षक पवन अग्रवाल ने मतदान प्रक्रिया का जायजा अधिकारियों के साथ लिया।

इस दौरान एडीएम कुंज बिहारी अग्रवाल, एसडीएम सदर साई तेजा सीलम समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। जबकि जिलाधिकारी डा. उज्जवल कुमार, सीडीओ व पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता ने भी मतदान प्रक्रिया का जायजा लिया। जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा से रविकान्त पटेल एवं सपा से दुर्गा यादव समेत राजाराम भारती, प्रदीप कन्नौजिया, पुनीता भारती, अनुपमा, रहमुल्लाह, रामसेवक जायसवाल, शंकराचार्य पटेल ने मतदान किया। इसके अलावा पार्वती, बाबूराम, जमीउल्लाह, रामवती समेत सभी ४७ सदस्यों ने मतदान किया।



