Sports

तीरंदाज दीपिका कुमारी ने पांच घंटे में लगाया 3 स्वर्ण पर निशाना, बनी नंबर वन तीरंदाज

तीरंदाजी में भारत की दीपिका कुमारी ने विश्वकप के तीसरे चरण में एक दिन में तीन स्वर्ण पदक जीतकर हैट्रिक लगाई और इतिहास रच दिया है। उन्होंने फाइनल में रूस की एलिना ओसिपोवा को छह-शून्य से हराया। दीपिका स्‍वर्ण जीतने वाली मिकस्‍ड और महिलाओं की रिकर्व टीम का भी हिस्सा थीं। मिक्‍सड रिकर्व टीम स्पर्धा में दीपिका कुमारी ने अतानु दास के साथ स्वर्ण पदक जीता।

पांच घंटों में तीन स्वर्ण पदक
दरअसल रांची की तीरंदाज दीपिका कुमारी ने पेरिस में खेली जा रही विश्व कप तीरंदाजी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदकों की हैट्रिक लगाई है। यह हैट्रिक दीपिका ने महज पांच घंटों में तीन स्वर्ण पदक जीतकर लगाई है। दीपिका ने कोमोलिका बारी और अंकिता भगत के साथ मिलकर रिकर्व महिला का स्वर्ण पदक जीता। इसके एक घंटे बाद ही दीपिका ने अपने पति अतनु दास के साथ मिलकर मिश्रित युगल का खिताब भी जीत लिया। दूसरा गोल्ड जीतने के लगभग तीन घंटे बाद ही दीपिका ने दिन का तीसरा और सबसे महत्वपूर्ण एकल रिकर्व महिला का खिताब भी अपने नाम कर लिया।

मिक्स्ड इवेंट में पति के साथ मिलकर गोल्ड पर साधा निशाना
इसके पहले दीपिका ने मिक्स्ड टीम और महिला टीम रिकर्व स्पर्धाओं में भी स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इस तरह दीपिका कुमारी ने एक दिन में देश को तीन स्वर्ण पदक दिलाए। दीपिका ने अपने पति अतनु दास के साथ मिलकर मिक्स्ड इवेंट में गोल्ड पर निशाना साधा। फिर दीपिका के नेतृत्व में ही भारतीय महिला रिकर्व टीम ने गोल्ड हासिल किया। टीम इवेंट में भारत ने मेक्सिको को 5-1 के साथ हराकर एक और स्वर्ण हासिल किया। इस भारतीय टीम में दीपिका के अलावा अंकिता भगत और कोमोलिका बारी शामिल रहीं। चैंपियनशिप में इस कामयाबी के साथ ही सोमवार को जारी हुई वर्ल्ड रैंकिंग में दीपिका नंबर एक तीरंदाज बन गई हैं।

ओलंपिक में भी करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व
दीपिका ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी और उनसे इस बार मेडल की उम्मीद जताई जा रही है। दीपिका के साथ उनके पति ओलिंपिक के लिए पहले ही क्वालिफाई कर चुके हैं। अतनु दास और दीपिका कुमारी ने पहली बार पति-पत्नी के रूप में किसी इवेंट का स्वर्ण जीता है। यह बात खुद अतनु दास ने कही। वर्ल्ड कप के मिक्स्ड इवेंट में इस भारतीय जोड़ी ने नीदरलैंड के जेफ वान डेन बर्ग और गैब्रिएला शोलेसर को 5-3 से शिकस्त दी। मुकाबले में एक समय भारतीय जोड़ी 0-2 से पिछड़ी हुई थी। तभी दीपिका और अतनु ने शानदार वापसी करते हुए गोल्ड पर कब्जा जमा लिया।

दीपिका के इन तीन गोल्ड मेडल के पहले वर्ल्ड कप में अभिषेक वर्मा भी भारत के लिए स्वर्ण जीत चुके हैं। उन्होंने कंपाउंड राउंड में वर्ल्ड नंबर-5 अमेरिका के क्रिस स्कॉफ को शिकस्त दी। इस तरह भारत के हिस्से चार स्वर्ण पदक आ चुके हैं।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button