गैगरेप के तीनो आरोपियो को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
महराजगंज। जनपद के कोल्हुई थाना क्षेत्र में दो दिनों पूर्व नाबालिक लड़की के साथ हुए गैंगरेप के मामले में वांछित आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। गिरफ्तार तीनों आरोपी गैंगरेप की वारदात को अंजाम देने के बाद से फरार चल रहे थे। आरोपी सुनील साहनी,दीपेंद्र निषाद,रामबरन उर्फ राम ने लड़की को घर में बुलाकर तीन ने साथ मिलकर लड़की के साथ गैंगरेप जैसे घिनौनी घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद तीनों फरार चल रहे थे,जिनकी गिरफ्तारी के लिये पुलिस द्वारा लगातार दबिश दी जा रही थी।
इस सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता ने पुलिल को दोषियों को जल्द गिरफ्तार करने का सख्त निर्देश दिया था।आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये पुलिस टीमें गठित की गई। पुलिस टीम ने इस मामले में कई स्थानो पर छापेमारी की। मुखबिर के सूचना के आधार पर पुलिस ने तीनों आरोपितों को रुदलापुर तिराहे से सुनील साहनी,दीपेंद्र निषाद,रामबरन उर्फ राम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
गैंगरेप के इस मामले में अभियुक्तों के खिलाफ पुलिस द्वारा पाक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में पहले ही मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। पीड़ित लड़की के पिता ने पुलिस को इस मामले में लिखित तहरीर दी थी, जिसके आधार पर घटना के दिन ही मामला दर्ज कर लिया गया था।



