Crime

महराजगंज में दो अलग – अलग घटनाओं में चार बच्चों की मौत हो गई

महराजगंज । कल शाम और आज दिन में जनपद के कोठीभार एवं बृजमनगंज थाना क्षेत्र चार मासूम बच्चों की मौत हो गई । पहली घटना कोठीभार थाना क्षेत्र में हुई , यहां दो बच्चियां बकरी को चारा खिलाने गई थीं , दोनों की मृत्यु तालाब में डूबने से हो गई । दूसरी घटना बृजमनगंज थाना क्षेत्र में हुई , यहां दो बच्चों की मृत्यु पानी भरे एक गड्ढे में डूब जाने से हो गई । दोनों घटनाओं से क्षेत्र का माहौल गमगीन हो गया है ।

बकरी चराने गयी दो बच्चियों की डूबने से मौत

महराजगंज। जनपद के कोठीभार थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बेलवां चौधरी में सोमवार को देर शाम तालाब में नहाने उतरी दो बच्चियों की डूबने से मौत हो गई। प्राप्त समाचार के अनुसार ग्राम बेलवां चौधरी निवासी जमालुद्दीन की 10 वर्षीय पुत्री शमा व कमालुद्दीन की 11 वर्षीय पुत्री शबीना आपस में चचेरी बहन शाम करीब 5 बजे दोनों गांव की कुछ बच्चों के साथ बकरी चराने गई थीं। पास में ही एक छोटा तालाब में बरसात का पानी भरा था। कुछ बच्चे नहा रहे थे। यह देख शमा और शबीना भी गड्ढे रूपी इस छोटे तालाब में उतर कर नहाने लगी। कुछ ही देर में शमा डूबने लगी। शबीना ने जब उसे बचाने का प्रयास किया तो दोनों बहनें डूब गईं। साथ गए एक बच्चे ने इसकी सूचना परिजनों को दिया। मौके पर पहुंचकर परिजनों ने दोनों को निकाला। लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने दोनों के शव का पंचनामा बनवाकर परिजनों को सौंप दिया। मामले में एसओ धनवीर सिंह ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी।

पानी भरे गड्ढे में डूबने से दो बच्चों मौत

महाराजगंज। जनपद के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के सहजनवां बाबू रोड पर आज को एक गड्ढे में डूबने से दो बच्चों मौत हो गई। प्राप्त समाचार के अनुसार आवेश पुत्र बबलू नौ वर्ष निवासी शाहाबाद व इमरान पुत्र सिराजुद्दीन 11 वर्ष निवासी बभनी बांसी सिद्धार्थनगर अपने ननिहाल में आया हुआ था। परिजनों ने बताया कि आज लगभग दिन मे दो बजे दोनों बच्चे खेलते हुए गड्ढे की तरफ गए काफी देर बाद जब वापस नही लौटे तो परिजनों ने खोज बिन शुरू किए। तो देखा गड्ढे में एक शव उतरा रहा था। जिसे स्थानीय लोगों के सहयोग से बाहर निकाला गया। दूसरे बच्चे की गड्ढे में खोज कर शव निकाला गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा बना कर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। इस दौरान एसआई उमाकांत सरोज,अनघ कुमार सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button