धूमधाम से निकली भगवान शनिदेव की शोभायात्रा
नगर भ्रमण कर सभी मंदिरों में देवताओं से कराया गया मिलन
दुद्धी, सोनभद्र- नगर के शिवाजी मराठा तालाब पर श्री शनिदेव की स्थापना को चल रहे पांच दिवसीय अनुष्ठान के चौथे दिन नगर में धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गयी। जिसमें भारी संख्या में भक्तजन शरीक हुए। नगर समेत पूरे क्षेत्र में श्री शनिदेव भगवान की पहली मंदिर स्थापित होने के कारण श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखने को मिली।

शनिवार को दिन के करीब डेढ़ बजे नगर दर्शन के लिए निकली शोभायात्रा पूरे नगर का भ्रमण करते हुए, करीब दो घंटे उपरांत वापस नवनिर्मित मंदिर शिवाजी तालाब पहुंचा।इस दौरान प्रकाण्ड विद्वानों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच नगर के सभी मंदिरों में विराजमान देवी-देवताओं से उनका मिलन कराया गया। जिसका उद्देश्य सभी देवी देवताओं की शक्ति का भगवान श्री शनिदेव में समावेश हो और नगर समेत सभी भक्तजनों की रक्षा व कल्याण करें। गाजे बाजे के साथ धूमधाम से निकली इस विशाल शोभायात्रा में शामिल महिलाएं, पुरुष, बच्चे भक्तिगीत पर थिरकते एवं जयकारा लगाते हुए गंतव्य की ओर बढ़ते रहे।
शोभायात्रा के वापस आने पर भगवान शनिदेव की शिला को उनके नवनिर्मित मंदिर में रखकर,आचार्य महेन्द्र देव पांडेय, पं.देवी प्रसाद पांडेय एवं पं. विजय प्रकाश दुबे की अगुवाई में यजमान विजय कुमार सपत्नीक के साथ अग्रिम अनुष्ठान प्रारम्भ किया गया। रविवार को श्री शनिदेव महाराज की प्राणप्रतिष्ठा के साथ ही अनुष्ठान की पूर्णाहुति और भव्य भंडारे का आयोजन किया गया है।आयोजन समिति की ओर से नगर के सभी भक्तजनों से प्राणप्रतिष्ठा एवं भंडारे में शरीक होकर पुण्य का भागी बनने की अपील की गयी है।

इस दौरान बाबा रामकेवल दास, कल्याण मिश्रा,रुद्रशंकर त्रिपाठी, चंद्रिका प्रसाद आढ़ती,भोलानाथ आढ़ती, गणेश जौहरी, प्रेमचंद आढ़ती,शम्भू बाबू आढ़ती,राकेश श्रीवास्तव, कमलेश मोहन,अरुणोदय जौहरी,विष्णुकांत तिवारी, प्रदीप कुमार, डॉ पीके विश्वास, भाजपा मंडल दुद्धी अध्यक्ष सुमित सोनी,विहिप के चेतन श्रीवास्तव,रूपेश जौहरी,संदीप कुमार, धीरज जायसवाल, मोती अग्रहरि,रविन्द्र जायसवाल, राजेश कसेरा, पंकज जायसवाल, कुमार कुंदन, कुमार चंदन,संजय कुमार, अजीत कुमार, आर्यन कुमार, शुभ समेत भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।



