UP Live

लौवा नदी बाढ़ में टूटे डायवर्जन रपटा को बनाने की कवायद हुई तेज

दुद्धी, सोनभद्र- क्षेत्र में हो रही झमाझम बारिश की भेंट चढ़ी लौवा नदी की डायवर्जन रपटा को ठीक कर,यातायात  बहाल करने की कवायद तेज कर दी गयी है।

लौवा नदी बाढ़ में टूटे डायवर्जन रपटा को बनाने की कवायद हुई तेज

लौवा नदी पर बनी अस्थायी डायवर्जन पुलिया के बाढ़ में बहने के कारण दो दिनों से ठप रीवां रांची हाईवे से गुजरने वाले वाहनों को हाथीनाला से मूर्धवा वाया आश्रम मोड़ दुद्धी डाइवर्ट किया गया है। स्थानीय प्रशासन की ओर से लौवा नदी पर पुनः तकनीकी दृष्टिकोण से मजबूत रपटा बनाकर यातायात व्यवस्था बहाल करने की प्रयास तेज कर दिये गये हैं।

एसडीएम रमेश कुमार ने तत्परता दिखाते हुए,एनएच के अधिकारियों से वार्ता कर शीघ्र रपटा तैयार कराने का दबाव बनाया है। जिसका असर रहा कि शनिवार को बड़े आकार के पाईप (बम्बा) व बोल्डर लौवा नदी पर पर पहुंच चुका है और प्रारम्भिक कार्य भी शुरु है। सूत्रों की मानें तो बहुत तेजी के बाद भी नवनिर्मित रपटा से यातायात के संचालन में सप्ताह भर का समय लग सकता है। तबतक डाइवर्ट रुट से वाहनों को गुजरना होगा।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button