Sports

महान धावक मिल्खा सिंह ने दुनिया को कहा अलविदा

नई दिल्ली । कोरोना संक्रमण से जूझने के बाद शुक्रवार देर रात 11ः30 बजे चंडीगढ़ में देश के महान धावक मिल्खा सिंह ने हम सभी को अलविदा कह दिया है। भले ही फ्लाइंग सिख हम सभी के बीच में अब नहीं रहे लेकिन उनके विचार आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा स्त्रोत हैं। पद्मश्री सम्मानित मिल्खा सिंह के जाने का गम देश के हर नौजवान, राजनेता व सभी को है। जब से ‘उड़न सिख’ कि निधन की खबर सुर्खियों में आई है तब से ही सोशल मीडिया पर हर तरह के लोग अपनी प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं।

इस शोक को लेकर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी ट्विटर के माध्यम से शोक व्यक्त करते हुए कहा कि- ‘‘मिल्खा सिंह के निधन से हमने एक महान खिलाड़ी को खो दिया, जिनका असंख्य भारतीयों के हृदय में विशेष स्थान था। अपने प्रेरक व्यक्तित्व से वे लाखों के चहेते थे। मैं उनके निधन से आहत हूॅं’’। पीएम ने आगे लिखते हुए कहा कि ‘‘मैंने कुछ दिन पहले ही मिल्खा सिंह से बात की थी। मुझे नहीं पता था कि यह हमारी आखिरी बात होगी। उनके परिवार और दुनिया भर में उनके प्रशंसकों को मेरी संवेदनाएं’’।

मिल्खा सिंह के निधन से बाॅलीवुड में भी कई सितारे अपना शोक जाहिर कर रहे हैं ऐसे ही खिलाड़ियों के खिलाड़ी कहे जाने वाले अभिनेता अक्षय कुमार ने भी अपने ट्विटर अकाउंट से प्रतिक्रिया देते हुए लिखा है कि ‘‘मिल्खा सिंह के निधन के बारे में सुनकर बेहद दुखी हूॅं। ऐक ऐसा किरदार जिसे मैंने अभी तक परदे पर नहीं निभाया और जिसका पछतावा मुझे हमेशा रहेगा! शायद आपके पास अब स्वर्ग में सुनहरी दौड़ है। ओम शांति, सर’’।

भारतीय जनता पार्टी के कई बड़े-बड़े राजनेताओं ने भी मिल्खा सिंह के जाने का दुख व्यक्त किया है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजय वर्गीय ने भी अपने ट्विटर अकाउंट के माध्यम से दुख जाहिर करते हुए लिखा है कि ‘‘ विनम्र श्रध्दांलि!!! ‘पद्मश्री’ से सम्मानित ‘फ्लाइंग सिख’ मिल्खा सिंह का खेल जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। ईशवर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान व परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।

देश की आम जनता व युवाओं के लिए आज भी प्ररेणा स्त्रोत रहे मिल्खा सिंह के जाने का दुख सभी को है। हर व्यक्ति अपने-अपने तरीके से यह दुख बंया कर रहा है। ऐसे ही ट्वीटर पर एक शख्स ने कहा कि ‘‘सर आपसे मिलना संभव नहीं हो पाया। आप हमेशा ही मेरे विचारों में रहेगें’’। दूसरा यूजर लिखता है कि ‘‘आपकी कमी शायद अब कोई पूरी नहीं कर पाएगा’’। ऐसे ही ट्वीटर पर मिल्खा सिंह के निधन पर ट्रेंड चलते हुए लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button