Sports

आईसीसी ने विश्‍व टैस्‍ट चैंपियनशिप फाइनल की विजेता और उपविजेता टीम के लिए पुरस्‍कार राशि की घोषणा की

नई दिल्ली। अन्‍तर्राष्‍ट्रीय क्रिकेट परिषद – आईसीसी ने विश्‍व टैस्‍ट चैंपियनशिप फाइनल की विजेता और उपविजेता टीम के लिए पुरस्‍कार राशि की घोषणा की है। भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच होने फाइनल की विजेता टीम को लगभग 12 करोड़ रुपये और आई सी सी टैस्‍ट चैंपियनशिप का प्रतीक चिन्‍ह दिया जाएगा। उपविजेता को करीब छह करोड़ रुपये दिए जाएंगे। दोनों देशों के बीच फाइनल मैच साउथम्‍पटन में 18 जून से खेला जाएगा। आई सी सी विश्‍व टैस्‍ट चैंपियनशिप में तीसरे स्‍थान पर रहने वाली टीम को 3 करोड़ 38 लाख रूपये मिलेंगे। चौथे स्‍थान पर रहने वाली की टीम को पुरस्‍कार के रूप में दो करोड़ 62 लाख रूपये दिए जाएंगे। पांचवी टीम को डेढ़ करोड़ रूपये तथा बाकी चार टीमों को 75-75 लाख रूपये मिलेंगे। फाइनल मैच ड्रॉ होने या टाई होने की स्थिति में पहले और दूसरे स्‍थान के लिए निर्धारित पुरस्‍कार राशि दोनों टीमों में बांट दी जाएगी और प्रतीक चिन्‍ह दोनों टीमें चैंपियन रहने तक अपने पास रखेंगी।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button