Sports

रेस के दौरान दुर्घटना का शिकार हुए 19 साल के जेसन, अस्पताल में मौत

मिलान/नई दिल्ली । इटली में मोटोजीपी बाइक रेस के दौरान एक 19 साल का बाइक रेसर जेसन डुपासक्वियर दुर्घटना का शिकार हो गया और अस्पताल में उसकी मौत हो गई। मोटोजीपी रेस प्रतियोगिता के आयोजकों ने रविवार को कहा कि स्विस मोटो 3 राइडर जेसन डुपासक्वियर की शनिवार (28 मई) को मुगेलो सर्किट में इटैलियन ग्रैंड प्रीक्स के क्वालीफाइंग सेशन के दौरान एक दुर्घटना के बाद मृत्यु हो गई।

जानकारी के अनुसार दुर्घटना के बाद डुपासक्वियर को एयरलिफ्ट कर फ्लोरेंस के एक अस्पताल में ले जाया गया था। एयरलिफ्ट किए जाने से पहले लगभग 30 मिनट के लिए ट्रैक पर उसका इलाज भी किया गया, लेकिन वह बच न सका। डुपासक्वियर अपनी बाइक से गिरते समय एक अन्य राइडर आयुमु सासाकी की बाइक से टकरा गए। इस घटना में आयुमु सासाकी और जेरेमी अल्कोबा भी मामूली रूप से चोटिल हुए। मोटोजीपी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से कहा, हमें बहुत दुख के साथ यह सूचित करना पड़ रहा है कि मोटो 3 में इटैलियन ग्रैंड प्रीक्स के दो सत्रों को क्वालीफाई करने के बाद एक गंभीर दुर्घटना में राइडर जेसन डुपासक्वियर का निधन हो गया।`

सोशल मीडिया पर दी निधन की जानकारी
इसके अलावा मोटो जीपी के ट्विटर हैंडल से भी इस घटना की जानकारी दी गई। मोटो जी पी ने लिखा, `जेसन डुपासक्वियर की मौत की खबर देते हुए हमें गहरा दुख हो रहा है। पूरे मोटोजीपी परिवार की ओर से हम डुपासक्वियर की टीम, उनके परिवार और प्रियजनों को अपना प्यार भेज रहे हैं। आप बहुत याद आएंगे, जेसन। आपकी आत्मा को शांति मिले।`

अब तक 270 मौतें दर्ज
बताते चलें कि मोटो जीपी इवेंट में अब तक 270 मौतें दर्ज की गई हैं। इधर, जेसन की मौत पर तीन बार के मोटो जीपी विश्व चैंपियन जॉर्ज लोरेंजो ने ट्विटर पर उनके प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने लिखा, `जेसन डुपासक्वियर के परिवार, दोस्तों और टीम के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। राइड इन पीस जेसन।`

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button