UP Live

बिल्थरारोड क्रय केंद्र पर दोपहर 12 बजे तक नहीं हुआ खरीद, 25 ट्रैक्टर के साथ किसानों ने किया हंगामा

बलिया :  जनपद बलिया के राजकीय गेहूं क्रय केंद्र विपणन शाखा बिल्थरारोड पर सोमवार दोपहर 12 बजे तक खरीद बंद था और ताला लटका रहा। करीब 25 ट्रैक्टर के साथ किसान क्रय केंद्र चालू होने का इंतजार करते रहे और अधिकारी क्रय केंद्र पर खरीद चालू होने का दावा करते रहे। जिसके बाद किसानों ने जमकर हंगामा किया। जिसके बाद मौके पर पहुंचे विपणन अधिकारी अत्रिमुनी चैधरी और विपणन निरीक्षक गौरव कुमार ने आपसी वार्ता के बाद मौजूद किसानों का अलग से टोकन देकर नंबर लगवाया। इस बीच किसानों के हंगामे को देखते हुए अधिकारियों को पुलिस प्रशासन तक की मदद लेनी पड़़ी। मौके पर पहुंचे पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया। दरअसल बिल्थरारोड कृषि मंडी में राजकीय गेहूं क्रय केंद्र विपणन शाखा और कृषि मंडी समिति का अलग अलग दो क्रय केंद्र का संचालन होता है।

सोमवार को कृषि मंडी समिति के क्रय केंद्र पर तो गेहूं की तौल जारी थी किंतु राजकीय गेहूं क्रय केंद्र विपणन शाखा पर ताला लटका रहा और निकासी वाले स्थान पर ही क्रय की खानापूर्ति जारी थी। किसानों की माने तो इस केंद्र पर 750 किसानों का नंबर लगा है। अधिकारी 100 नंबर तक किसानों का गेहूं खरीदने का दावा कर रहे है। जबकि रामकरण यादव विशुनपुर, ब्रजेश यादव जमुआंव, ओमप्रकाश गुप्ता अखोप, कुंवर बहादुर सिंह ससना, मुन्ना सिंह, राकेश सिंह अखोप गांव निवासी अपना नंबर 50-60 के अंदर होने के बावजूद अब तक क्रय केंद्र का चक्कर लगा रहे है। किसान रमेश सिंह, रमाशंकर यादव बाउल, मुन्ना सिंह ने भी गेहूं बेचने के लिए कई दिन से क्रय केंद्र का चक्कर लगाने की शिकायत की। जिसके आधार पर किसानों ने अधिकारियों द्वारा गेहूं खरीद व्यवस्था की नंबरिंग में बड़ी मनमानी किए जाने का आरोप लगाया। किसानों के हंगामे के बाद अधिकारियों ने मौजूद किसानों के लिए नए सिरे से टोकन व्यवस्था करने का निर्देश दिया। जिसके तहत किसानों का नंबर लगाया गया और टोकन जारी किया गया। जिसके बाद स्थिति नियंत्रित हो सकी।

Website Design Services Website Design Services - Infotech Evolution
SHREYAN FIRE TRAINING INSTITUTE VARANASI

Related Articles

Graphic Design & Advertisement Design
Back to top button