SportsState

सुशील कुमार गिरफ्तार, सीपी-स्पेशल सेल ने दिल्ली से पकड़ा

पुलिस ने घोषित किया था 50 हजार का इनाम

नई दिल्ली । दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में पहलवान सागर धनखड़ की हत्या के बाद से फरार ओलंपियन पहलवान सुशील कुमार को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। स्पेशल सीपी-स्पेशल सेल नीरज ठाकुर ने पहलवान सुशील कुमार और उसके साथी अजय की गिरफ्तारी की पुष्टि की।

दिल्ली पुलिस ने बताया कि 23 वर्षीय सागर राणा की हत्या के मामले में दोनों उक्त आरोपियों को रविवार सुबह दिल्ली के मुंडका इलाके से गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार, इंस्पेक्टर शिवकुमार के निर्देशन में स्पेशल सेल की टीम ने दो वांछित लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए लोगों में पहलवान सुशील कुमार के साथ ही अजय उर्फ सुनील भी शामिल हैं। दोनों पर 50,000 रुपये का इनाम घोषित था। इससे पहले, रविवार की सुबह दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहना था कि पहलवान सुशील कुमार को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। दिल्ली पुलिस की एक टीम पंजाब में मौजूद है। उसकी तलाश की जा रही है।

वहीं सुशील कुमार की तलाश में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दिल्ली के अलावा यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और अब पंजाब में ताबड़तोड़ छापेमारी की। दिल्ली में कई ठिकानों पर पुलिस ने छापा मारा लेकिन सुशील का कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस को सबसे पहले सुशील के उत्तराखंड जाने की जानकारी मिली थी। उसके बाद से पुलिस लगातार उसकी गिरफ्तारी के लिए पांच राज्यों में दबिश दे रही थी।

शनिवार को भी सूचना आ रही थी कि दिल्ली पुलिस ने सुशील को पंजाब से गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन दिल्ली पुलिस के आला अधिकारियों ने उसकी गिरफ्तारी की बात से इनकार कर दिया था।  आपको बता दें कि दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में 4 मई की रात पहलवानों के बीच हाथापाई का मामला सामने आया था। इसमें कुछ पहलवान बुरी तरह घायल हो गए थे, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से एक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान जूनियर नेशनल चैंपियन पहलवान सागर के रूप में हुई थी।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button