
आकाशीय बिजली की चपेट में आने से बालिका की मौत
दुद्धी,सोनभद्र- क्षेत्र के ग्राम जोरुखाड़ में मंगलवार की दोपहर हुई तेज गरज के साथ बारिश में आकाशीय बिजली गिरने से एक बालिका की मौत हो गई। शहनाज बानो पुत्री हनीफ उम्र 13 साल निवासी बगबियानी टोला ग्राम जोरुखाड़ मंगलवार को अपने घर पर थी। अपराहन 3:00 बजे तेज गरज के साथ अचानक बारिश शुरू हुई। इस दरमियान आकाशीय बिजली गिरने से शहनाज झुलस गई। तत्काल परिजनों द्वारा उसे सामुदायिक स्वास्थ केंद्र दुद्धी लाया जहां पर जांच के उपरांत डॉ मनोज एक्का ने मृत घोषित कर दिया।मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया।उधर स्वास्थ्य विभाग ने मेमो के माध्यम से कोतवाली पुलिस को सूचना दे दी गई है।



