UP Live

आंधी तूफान और गरज चमक के साथ हुई बारिश से कई पेड़ गिरे और टिन सेड उड़े

दुद्धी, सोनभद्र- मंगलवार को दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट बदली ।जिससे तेज आंधी तूफान और गरज चमक के साथ वर्षा हुई। तेज तूफान के कारण कई जगह पेड़ गिर गए तो कही कही टिन सेड गिर गए जिससे कई लोगों को काफी नुकसान का सामना करना पड़ा।तेज आंधी तूफान के कारण कुछ समय लिए रफ्तनी भी थम सी गई थी और तेज आंधी तूफान से बचने के लिए अपने अपने घरों में शरण ले लिए।विंढमगंज समेत दुद्धी ब्लॉक क्षेत्र के कई गांवों में पेड़ गिरने तथा टिन सेड एवं अस्थाई छाजन उड़ने की खबरें हैं।तो कहीं कहीं बिजली के तार भी टूट कर गिर गई हैं।आंधी तूफान के कारण नगर समेत कई गांवों की विद्युतापूर्ति बाधित हो गई।समाचार लिखे जाने तक विद्युत कर्मचारी विद्युतापूर्ति बहाल करने की कोशिश में जुटे हुए थे, मगर आपूर्ति बहाल नही ही सकी थी।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button