UP Live

गांवों में सफाई एवं सेनिटाइजेशन का कार्य जोरों पर

दूसरे दिन ब्लाक क्षेत्र के ग्राम हथवानी व गड़दरवा में चला अभियान 

दुद्धी,सोनभद्र – कोरोना से बचाव को लेकर गांवों में सफाई एवं सेनिटाइजेशन का कार्य जोरों पर जारी है।सोमवार को विधायक के गांव गड़दरवा एवं हथवानी में सफाईकर्मियों की टीम डटी रही। हर वार्ड में सफाई एवं सेनिटाइजेशन किया गया।एडीओ पंचायत रविदत्त मिश्रा ने गांव का भ्रमण कर साफ सफाई का जायजा लिया।

उन्होंने सफाईकर्मियों को हिदायत देते हुए कहा कि अपने अपने क्षेत्रों में नियमित सफाई सुनिश्चित करें।अनुपस्थिति की शिकायत पर कड़ी कार्रवाई होगी।उन्होंने कोविड जागरूकता को लेकर ग्रामीणों से बातचीत भी की। कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर गंभीर हुए श्री मिश्रा ने कोविड संक्रमण को रोकने में ग्रामीणों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि कोविड की जांच एवं टीकाकरण अवश्य करवायें तथा मास्क का प्रयोग हर हाल में करें। इसके साथ ही दो गज की दूरी एवं हाथों को बार बार धोएं।

Related Articles

Back to top button