
शादी तय होने से नाराज प्रेमी नें प्रेमिका को चाकू मारा , खुद को भी घायल किया
महराजगंज। सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक गांव के युवक ने पड़ोस के गांव में रहने वाली अपनी प्रेमिका को घर से बुलाकर चाकू से गोद दिया। घायल प्रेमिका के जमीन पर गिरते ही उसी चाकू से प्रेमी ने अपने गर्दन पर वार कर लिया और फिर अपने पेट में चाकू घोप लिया। प्रेमी प्रेमिका दोनों घायल अवस्था में जमीन पर पड़े थे । गांव के कुछ लोग घटनास्थल पर पहुंचकर घायल दोनों को जिला अस्पतल में भर्ती कराया गया । जहा दोनों की स्थिति गम्भीर बनी हुई है। जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने युवती को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिए है ।
पुलिस वालो के अनुसार युवती पड़ोस के गांव की रहने वाली है । प्रेमी युवक 21 वर्षीय प्रेमिका से काफी दिनों से प्यार करता है ।
प्राप्त समाचार के अनुसार इसी माह के 29 तारीख को युवती की शादी होने वाली है । युवती की शादी की खबर से प्रेमी नाराज था और इसी बात को लेकर रविवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे युवक प्रेमिका को गांव के बाहर सीवान में बुलाया था । पुलिस को छानबीन में घटनास्थल पर सब्जी काटने वाला एक चाकू बरामद हुआ है। बताया जा रहा है कि उसी चाकू से प्रेमी ने युवती पर जानलेवा हमला किया था ।
प्रेमिका को चाकू मारने के बाद वह खुद भी अपने पेट में चाकू घोंप लिया । दोनों लहूलुहान हालत में घटना स्थल पर पड़े थे ।
अब पुलिस यह पता करने में जुटी है कि ऐसी कौन सी बात थी जिसको लेकर दोनों में अनबन हुई । आखिर प्रेमिका को घर से बुलाकर चाकू क्यों गोदा पुलिस कई बिंदुओं पर छानबीन कर रही है । सदर कोतवाल मनीष सिंह ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है । दोनों के परिजन घायलों का इलाज करा रहे हैं । तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी ।



