
दुद्धी, सोनभद्र- कोतवाली क्षेत्र के बियार टोला में एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।बताया जाता है कि रेखा 19 वर्ष पुत्री स्व सुरेश बियार निवासी वार्ड संख्या चार बियार टोला दुद्धी की आगामी 22 मई को शादी होनी थी। परिजनों के अनुसार शुक्रवार को कुछ दबंगों ने उसे बगीचे में छेड़छाड़ कर जबरदस्ती का प्रयास किया था।जिससे वह दुखी रह रही थी और आत्मग्लानी वश उसने ऐसा कदम उठाया है।सप्ताह भर के बीच उसकी आने वाली बारात को लेकर घर मे चल रही शादी की तैयारी के बीच करुण क्रंदन गूंज उठा। पुलिस के मौके पर पहुंचते ही दबंग युवक गांव छोड़कर फरार हो चुके हैं, जिसकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है।



