UP Live

दो लोगों की मौत से शोक की लहर ,नही रुक रहा मौतों का सिलसिला

दुद्धी, सोनभद्र- वरिष्ठ अधिवक्ता कृष्ण मुरारी जायसवाल 65 वर्ष एवं ओमप्रकाश जायसवाल 70 वर्ष की मौत से नगर में शोक की लहर दौड़ गयी।नगर के रेलवे स्टेशन मोड़ निवासी अधिवक्ता कृष्ण मुरारी कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे, गुरुवार को उनका निधन हो गया। उधर मल्देवा निवासी काशीनाथ जायसवाल के भाई ओमप्रकाश जायसवाल 70 वर्ष की भी गुरुवार को ऑक्सीजन लेवल गिरने से मौत हो गयी। ओमप्रकाश के परिजनों ने बताया कि अचानक उनका शुगर बढ़ गया और ऑक्सीजन लेवल गिरने लगा।आनन फानन में जिला अस्पताल ले जाया गया।वे स्वयं गाड़ी में बैठे व उतरे, तब तक ठीक था। जिला अस्पताल में कोरोना टेस्ट के लिए ऑक्सीजन मास्क निकाला गया तो उनकी हालत बिगड़ने लगी।कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आयी और कुछ ही देर में उनकी मौत हो गयी।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button